रायपुर , जून 18 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को लोकभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने ओम बिरला को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान लोकभवन में 1857 की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री साहू, सांसद अग्रवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित