देहरादून , जनवरी 14 -- राजस्थान के जयपुर में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय अब उत्तराखण्ड संस्कृत विश्व विद्यालय हरिद्वार के कुलपति होंगे। उनकी नियुक्ति संबंधित आदेश बुधवार को राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में निर्गत अस्थायी/अंतरिम व्यवस्था से संबंधित आदेश पिछले साल अगस्त 2025 को अतिक्रमित करते हुए प्रो. रमाकान्त पाण्डेय को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा (1) के अंतर्गत, चयन समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित