रांची , मार्च 11 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन रांची में रमजान के पवित्र माह के मौके आज बुधवार को दावत-ए इफ्तार का आयोजन कर झारखंड की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

यह आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। दावत-ए इफ्तार में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय, जेएमएम से मंत्री हफीजुल हसन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता उपस्थित हुए। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र में अमन-चौन, खुशहाली और आपसी सौहार्द्र की दुआ की।

वहीं इफ्तार पार्टी में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने सभी अतिथियों, रोजेदार भाईयों का टॉपी एवं गमछा देकर स्वागत किया। इफ्तार से पहले मौलवी के द्वारा दुआ पढ़ी गई और झारखंड प्रदेश में अमन चौन शांति के लिए दुआ मांगी गई।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि आज कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा दिखा। समाज के सभी वर्ग आपस में मिलकर पर्व त्यौहार मनाना पसंद करते हैं। रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना होता है। इस पवित्र महीने में रोजा रखकर इबादत करने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना इस्लाम की अहम शिक्षा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमजान हमें संयम, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। रोजा रखने से इंसान के अंदर आत्मिक शुद्धि आती है और सेहत को भी लाभ मिलता है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष शमशेर आलम, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु, राजन वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीष पौल मुंजनी, सोनाल शांति, राकेश किरण महतो, सूर्यकांत शुक्ला, सतीश केडिया, उमेश गुप्ता, अख्तर अली, मो हसनैन, अब्दुल कादरी, मो फिरोज, मो सफार, शहीद अंसारी, सहित रांची शहर से सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित