उज्जैन , मई 5 -- पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के बाद सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण के चलते 6 से 8 मई तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार उज्जैन से चलने वाली ट्रेन संख्या 69231 उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और रतलाम से चित्तौड़गढ़ के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर रतलाम से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चित्तौड़गढ़-रतलाम खंड में निरस्त रहेगी।
कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस (19816) 6 से 8 मई तक नीमच स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस (19815) नीमच से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसी तरह 7 मई को कोटा-मंदसौर पैसेंजर (59833) नीमच तक ही संचालित होगी।
मंदसौर-उदयपुर सिटी पैसेंजर (59835) 8 मई को नीमच से चलाई जाएगी, जबकि 7 मई को उदयपुर सिटी-मंदसौर पैसेंजर (59836) नीमच तक ही संचालित होगी। 7 मई को मंदसौर-कोटा पैसेंजर (59834) भी नीमच से चलाई जाएगी।
जमुना ब्रिज-रतलाम एक्सप्रेस (19818) 5 से 7 मई तक नीमच पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19327) 6 से 8 मई तक नीमच से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
इसके अलावा 6 मई को चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू (79304) एक घंटे विलंब से चलेगी तथा जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09723) मार्ग में डेढ़ घंटे रीशेड्यूल रहेगी। 7 और 8 मई को चित्तौड़गढ़-रतलाम डेमू मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित