उज्जैन , मई 11 -- पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अप्रैल 2026 में टिकट जांच अभियान के दौरान 3.41 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि टिकट चेकिंग टीम ने औसतन 11.37 लाख रुपए प्रतिदिन का राजस्व प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि गत 29 अप्रैल 2026 को 16.56 लाख रुपए की एकल-दिवसीय सर्वाधिक आय दर्ज की गई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। विज्ञप्ति के अनुसार यह उपलब्धि मार्च 2022 में दर्ज 3.31 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड से लगभग तीन प्रतिशत अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित