उज्जैन , अप्रैल 3 -- पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में टिकट जांच के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 26 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मंडल सूत्रों के अनुसार यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य 22.59 करोड़ रुपये से 16.08 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में मंडल द्वारा कुल 4.12 लाख अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय आंकड़ा है। रतलाम मंडल के इतिहास में यह पहली बार है जब टिकट जांच से 26 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
सूत्रों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान टिकट जांच स्टाफ ने कई सराहनीय कार्य भी किए। इनमें नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाना और यात्रियों के खोए हुए सामान को वापस दिलाना शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित