उज्जैन , सितंबर 24 -- पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक सत्यदेव मलिक का जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स-2026 की कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में चयन हुआ है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता 29 सितंबर से 03 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि मलिक को कुश्ती के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापक अनुभव है। वे इससे पहले ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में दो-दो बार रेफरी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान और कुश्ती प्रशिक्षक भी रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कुश्ती क्षेत्र में मलिक की विशेषज्ञता और लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते हुए उनका एशियन गेम्स-2026 के लिए रेफरी के रूप में चयन किया गया है। वे भारतीय रेलवे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में सेवाएं देने वाले एकमात्र कर्मचारी हैं। उनकी यह उपलब्धि रतलाम मंडल, पश्चिम रेलवे और भारतीय रेलवे के लिए गौरव का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित