भरतपुर , अक्टूबर 25 -- देशी विदेशी पर्यटकों से गुलजार राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में इन दिनों बाघिन दुर्गा और उसके चार शावकों के अलावा बाघिन टी-2403 अपने तीन शावकों के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह बाघ अभयारण्य के जोन -आठ में साढ़े चार वर्ष की बाघिन टी-2307 अपने शावकों के साथ घूमती और खेलती नजर आई तो जोन नंबर चार में सफारी के दौरान बाघिन टी- 2307 को एक साथ चार शावकों के साथ देखकर देशी-विदेशी पर्यटक रोमांचित हो गए।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा रणथंभौर की तीसरी ऐसी बाघिन है जिसने चार शावकों को जन्म दिया। बताया गया किवन विभाग का दल बाघिन टी-2403 की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनके प्राकृतिक विचरण में कोई व्यवधान न हो।
वन विभाग ने सफारी पर आने वाले पर्यटकों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। विभाग ने कहा कि पर्यटक वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखें और उनके प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित