भरतपुर , अगस्त 20 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में मां बनने के बाद पहली बार गुरुवार को बाघिन टी 127 लक्ष्मी को नन्हें शावक के साथ देखकर पर्यटक रोमांचित हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अभयारण्य में जोन नंबर सात के चिडी खो वन क्षेत्र में सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघिन नजर। वह करीब पांच मिनट तक पर्यटकों के सामने मंडराती रही। बाद में वह आंखों से ओझल हो गयी।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि करीब साढ़े छह वर्ष की लक्ष्मी रणथंभौर की मशहूर बाघिन टी आठ लाड़ली की बेटी है और वर्ष 2026 में पहली बार मां बनी है। रणथंभौर में बाघों के कुनबे में एक और नयी पीढ़ी के नन्हें शावक के साथ बाघिन को देखकर पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित