भरतपुर , जून 14 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में जोन नंबर सात में पर्यटक रविवार को एक साथ तीन तेंदुओं को देखकर रोमांचित हो गये।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बाघ की तलाश में निकले पर्यटकों को जब जंगल मे एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए तो वे खुशी से उछल पड़े। इस दौरान एक तेंदुआ पर्यटकों की जिप्सी के सामने से रास्ता पार करता हुआ दिखाई दिया। वहीं कुछ दूरी पर दूसरा तेंदुआ आराम करता नजर आया।

पहले तेंदुए के आगे बढ़ने पर दूसरा तेंदुआ भी उसके साथ हो लिया। इसी बीच तीसरा तेंदुआ भी दोनों तेंदुओं को एक साथ जाते देख उनके पीछे चल पड़ा।

सूत्रों का कहना है कि एक साथ तीन तेंदुओं का एक साथ नजर आना जंगल के दुर्लभ नजरों में एक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित