भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य में वन्यजीवों की सेहत की निगरानी के लिए चलाये गये अभियान में सभी वन्यजीव पूर्ण रूप से स्वस्थ्य पाये गये।
अभयारण्य के सूत्रों ने अभियान की जारी की गयी रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि बाघ अभयारण्य में रिजर्व में वन्यजीवों में बीमारी फैलने से पहले ही उसके संकेतों का पता लगाने के लिए बाघ, चीतल, सांभर, हिरण सहित मगरमच्छ के स्वास्थ्य एवं रोग निगरानी अभियान के दौरान विभाग के दलों द्वारा नमूने इकट्ठे करके उनकी जांच की गयी।
सूत्रों ने बताया गया कि रोग निगरानी के दौरान वन्यजीवों का मल एकत्रित करके परजीवी बीमारियों का पता लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित