भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से वन्यजीवों को होने वाले खतरों से बचाने के साथ वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सवाई माधोपुर के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य के आमली और फलोदी रेंज के चिह्नित गांवों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि निराश्रित श्वानों के सम्पर्क में आने से बाघ एवं अन्य मांसाहारी वन्यजीवों में वायरस से खतरे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिह्नित गांवों में बाघ अभयारण्य वन्यजीव अस्पताल के चिकित्सकों के दल द्वारा वन विभाग के सहयोग से गांव-गांव जाकर निराश्रित श्वानों का टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन करीब 20 श्वानों को टीके लगाये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित