भरतपुर, अप्रैल 12 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रविवार को एक अप्रत्याशित दुर्लभ नजारे को देखरोमांच के बीच पर्यटकों की सांसें हलक में अटक गई।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बाघ अभ्यारण्य में सफारी के दौरान किसी बाघ का पूरे कुनबे के साथ दिखाई देना बेहद दुर्लभ माना जाता है लेकिन पर्यटकों ने जोन नंबर 4 के बैरदा वन क्षेत्र में बाघिन टी-2307 दुर्गा और उसके 3 शावकों के कुनबे को एक साथ अपने कैमरों में कैद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित