बेलफास्ट , मई 28 -- टॉम ब्लंडल (नाबाद 142), रचिन रवींद्र (121) की शतकीय और डीन फ़ॉक्सक्रॉफ़्ट (98) रनों की पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आयरलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 490 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पारी घोषित कर है।

आज यहां न्यूजीलैंड ने कल के 361 रनों से आगे खेलना शुरु किया। न्यूजीलैंड का छठा विकेट 461 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद नेथन स्मिथ (17) रनआउट हुए। 119वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडी मैक्ब्राइन ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को 98 रन के स्कोर पर आउटकर पवेलियन भेज दिया। वह अपना शतक दो रन से चूक गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित