नयी दिल्ली , अगस्त 17 -- भारतीय रक्षा संपदा सेवा के वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ये अधिकारी अभी राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
रक्षा मंत्री ने देशभर में रक्षा भूमि के प्रबंधन और छावनी बोर्डों के नगरपालिका प्रशासन में रक्षा संपदा विभाग की भूमिका की सराहना की। बातचीत के दौरान उन्होंने नागरिकों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने में लोक सेवकों की भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को अत्यंत सेवा भाव के साथ प्रमुख भूमिका निभानी चाहिए और लोगों के अनुकूल तरीके से सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लोगों से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी शिकायतें सुननी चाहिए, ताकि उनकी चिंताओं को समझा जा सके और उनमें आश्वासन की भावना पैदा की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित