नयी दिल्ली , अगस्त 31 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को यहां सार्वजनिक क्षेत्र के 16 रक्षा उपक्रमों के वार्षिक कामकाज की समीक्षा करेंगे, जिसमें नयी स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और निर्यात को बढ़ाने के महत्व पर ध्यान केन्द्रीत किया जायेगा।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सात उपक्रमों हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड , मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड , भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ), बीईएमएल, और मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) के मुख्य प्रबंध निदेशक वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार के इक्विटी शेयरों के लाभांश चेक रक्षा मंत्री को देंगे।
इस अवसर पर श्री सिंह चार पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इनमें 'आत्मनिर्भर रक्षा उपक्रम - आत्मनिर्भरता की ओर रक्षा उपक्रमों की यात्रा', 'दिशा , रक्षा प्रौद्योगिकियों एवं आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं के बारे में छात्रों में व्यावहारिक जागरूकता के लिए रक्षा उपक्रमों की एक पहल', 'एचएएल का आधुनिकीकरण रोडमैप' और 'एचएएल का स्वदेशीकरण रोडमैप' शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित