नहान , अगस्त 26 -- रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आ रहा है और दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सजी होने के बावजूद बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार दुकानदारों ने बच्चों और युवाओं को आकर्षित करने के लिये कार्टून, रोशनी और विभिन्न डिजाइनों वाली नई राखियां मंगाई हैं। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
व्यापारियों ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने स्थानीय बाज़ारों के कारोबार पर काफ़ी असर डाला है। इससे लोग घर बैठे अपनी मनपसंद राखियां ऑर्डर कर रहे हैं और कई बहनें सीधे अपने भाइयों के घर राखियां भेज रही हैं। इसके मद्देनजर, पारंपरिक बाज़ारों में खरीदारी में गिरावट आती दिख रही है।
वहीं दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आयेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित