रायपुर , अगस्त 27 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है तथा पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करता है।

डॉ. सिंह ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। इसमें भाई-बहन का रिश्ता अत्यंत पवित्र माना गया है। रक्षाबंधन भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है जो भाई-बहन को स्नेह, श्रद्धा और विश्वास के सूत्र में बांधता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का श्रेष्ठ उदाहरण है और भारतीय सामाजिक व्यवस्था को विश्व में विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। देश में विभिन्न जाति और धर्म के लोग इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाते हैं जो इसकी महत्ता और व्यापकता को दर्शाता है।

डॉ. सिंह ने कामना की कि रक्षाबंधन का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी सद्भाव लेकर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित