रायपुर , अगस्त 26 -- रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष व्यवस्था से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ सहित इस रेलमार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 10 आई सी एफ कोच रहेंगे, जिसमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच लगेंगे। गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर रात सात बजे रायगढ़ पहुंचेगी। दुर्ग से प्रस्थान के बाद ट्रेन भिलाई नगर 10:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 10:43 बजे, भिलाई 10:51 बजे, देवबलोदा चरोदा 10:56 बजे, कुम्हारी 11:40 बजे, सरोना 11:11 बजे, सरस्वती नगर 11:17 बजे और रायपुर 11:25 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन डब्ल्यूआरएस 11:35 बजे, उरकुरा 11:53 बजे, मांढर 12:01 बजे, सिलियारी 12:11 बजे, बैकुंठ 12:20 बजे, तिल्दा-नेवरा 12:26 बजे, हथबंद 12:36 बजे और भाटापारा 12:50 बजे पहुंचेगी। आगे निपानिया 13:18 बजे, दागोरी 13:28 बजे, बिल्हा 13:38 बजे, चक्करभाटा 14:11 बजे, दाधापारा 14:20 बजे और बिलासपुर 14:45 बजे इसका निर्धारित समय रहेगा।

बिलासपुर के बाद यह पैसेंजर स्पेशल गतौरा 15:05 बजे, जयरामनगर 15:13 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, सारागांव-देवरी 16:06 बजे, बुढार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे, जारडीह 17:09 बजे, खरसिया 17:16 बजे, रॉबर्टसन 17:25 बजे, भूपदेवपुर 18:04 बजे और किरोड़ीमल नगर 18:13 बजे रुकते हुए रायगढ़ 19:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को दुर्ग से रायगढ़ के बीच प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित