भोपाल , जून 14 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाताओं को नमन करते हुए प्रदेशवासियों से रक्तदान के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया है।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि सभी रक्तदाता सच्चे अर्थों में मानवता के रक्षक और ईश्वर के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान का माध्यम बनता है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्व रक्तदाता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सहभागी बनने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित