रांची , अक्टूबर 02 -- झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने गांधी जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि बापू ने अहिंसा, प्रेम और सत्य के आग्रह से न केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिये हैं। श्री महतो ने बताया कि वे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (13 से 19 सितंबर, 2026) में भाग लेकर लौटे हैं।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं आश्रम का भ्रमण किया।उन्होंने इस यात्रा के दौरान गांधी से जुड़े स्मृतियों क़रीब से समझने की भी प्रयास किये। गांधी का डरबन से प्रिटोरिया तक का रेल यात्रा,एक बैरिस्टर से राष्ट्रपिता बनने तक की यात्रा थी। दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी जी ने जो अपमान सहा, उसे उन्होंने अपना निजी अपमान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का अपमान माना।

श्री महतो ने कहा कि रंगभेद के विरुद्ध उनका संघर्ष वहीं से प्रारंभ हुआ और दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ही सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग हुए। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से एहसास हुआ की दक्षिण अफ्रीका में आज भी एक भारतीय के प्रति विशेष सम्मान का भाव है, इसका मूल कारण गांधी जी द्वारा बोया गया सत्य और अहिंसा का संस्कार है।

इससे यह सिद्ध होता है कि गांधी जी की प्रासंगिकता आज वैश्विक स्तर पर पहले से भी अधिक है। उल्लेखनीय है की दक्षिण अफ्रीका में हुए सम्मेलन के उपरांत प्रकाशित हुए सीपीसी बुलेटिन पत्रिका के कवर पेज में श्री महतो को स्थान दिया गया है।

सत्याग्रह ,स्वदेशी और स्वच्छता आंदोलन के मध्यम से बापू का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जहाँ गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गाँव आत्मनिर्भर और सशक्त बनें तथा प्रकृति के संतुलन के साथ विकास हो। गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों जनसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को अपने आचरण में उतारने के संकल्प को मज़बूत करने का भी दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित