वाराणसी , फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर मां गौरा तथा बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्री राय ने कहा कि काशी की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। समस्त काशीवासी आज के दिन माता गौरा और बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेलते हैं।
मसाने की होली भी एक पुरानी परंपरा है, जिसमें कुछ नई चीजें जुड़ गई हैं। काशी के विद्वज्जन ही इसके बारे में ठीक से बता पाएंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए पूज्यनीय हैं। सरकार जो उनके साथ व्यवहार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित