भरतपुर , मई 22 -- राजस्थान में भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 21 पर रंगदारी की वसूली करने की योजना बनाते अपने साथियों के साथ पकड़ा गया कुख्यात बदमाश विनोद पथेना को शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद पथेना को सारस चौराहे के एक होटल से गुरुवार देर रात उसके साथियों सहित पकड़ा गया था। पुलिस ने उनसे तीन पिस्तौलें, दो देशी पिस्तौल, कारतूस और तलवार बरामद की गयी थीं। ये बदमाश होटल में रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। इस दौरान पथेना का साला जीतू और शूटर चंदू देशवाल मौके से फरार हो गये।
उधर, कुख्यात गिरोह सरगना से बुलेटप्रूफ जैकेट की बरामदगी ने पुलिस को चौंका दिया है। पुलिस होटल मालिक और उसके स्टाफ के बारे में भी जांच कर रही है। पकड़े गये बदमाश राजस्थान और उत्तर प्रदेश के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित