पटना , जुलाई 15 -- िहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की धीमी गति तथा बजट व्यय की वर्तमान स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सर्वाेच्च प्राथमिकता है।श्री सिन्हा ने आज कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में विभागीय योजनाओं की वित्तीय प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने तथा अब तक मात्र 03 प्रतिशत बजट व्यय होने पर मंत्री ने असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निदेश दिये कि एक सप्ताह के भीतर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं व्यय की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके।

मंत्री ने योजनाओं की स्वीकृति में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों की जांच कर तीन दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही, पिछले तीन वर्षों का जिलावार योजनाओं की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कारणों की विस्तृत समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित