बेतिया , सितंबर 08 -- पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) तरनजोत सिंह ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जीविका से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा रोजगार एवं विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की समीक्षा के दौरान सभी पंचायतों में मानव दिवस सृजन में तेजी लाने के निर्देश दिए गये, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर बगहा-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित