कुशीनगर , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *"स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

विशेष रूप से इस योग सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ लाइव योगाभ्यास किया गया। जिसने इस आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बनाया।

योग-सत्र का संचालन कुशल योग प्रशिक्षकों डॉ रमेश सिंह, रंजना सिंह तथा नागेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता से सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों और उनके लाभों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित