नयी दिल्ली , जून 21 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा है कि यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, कल्याण और चरित्र के लिए आजीवन निवेश है।

श्री राधाकृष्णन ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को लेह, लद्दाख के स्पितुक स्टेडियम में योगाभ्यास समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा दूसरों को भी इसके परिवर्तनकारी लाभों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि योग एक अधिक स्वस्थ, अधिक सुखी और अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक है तथा यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, कल्याण और चरित्र के लिए आजीवन निवेश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित