जयपुर , जून 20 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और भारत की यह प्राचीन योग परंपरा आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है जिसे प्रत्येक नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
श्री देवनानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वैशाली नगर के तत्वाधान में आयोजित विशाल योग एवं ध्यान कार्यक्रम में योग व्यक्ति को अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच प्रदान करता है।उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया , जिसके बाद योग विश्वव्यापी जनआंदोलन बन गया। साथ ही योगगुरु स्वामी रामदेव के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उन्होंने योग को घर-घर तक पहुंचाकर करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां, राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में दिल्ली के योगाचार्य दिनेश ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित