नयी दिल्ली , जून 21 -- केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को योग दिवस पर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ यहां के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योग किया।

आज यहां 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डा. मांडविया ने योग किया। इस अवसर वहां मौजूद अभिनेता अक्षय ने खुद तो योग किया, साथ ही अपने प्रशंसकों को योग करने के लिए उत्साहित किया। अक्षय कुमार अपने दैनिक जिंदगी में अनुशासन के साथ रहना पसंद करते हैं। अक्षय कुमार कई बार बता चुके है कि वह सुबह चार बजे उठकर वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं। इस सामूहिक योग सत्र में तीन हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित