बारां , जून 21 -- राजस्थान के बारां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्य योग समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योग किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार एवं शहर अध्यक्ष ओपी पारेता के निर्देशानुसार भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। योग दिवस पर कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह योग शिविर कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद राय टांक, बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित