हैदराबाद , जून 20 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित 24 घंटे की उलटी गिनती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तनाव और भागदौड़ भरी जीवनशैली के दौर में योग आंतरिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक योग आज वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण आंदोलन का रूप ले चुका है। राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित