भरतपुर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में भरतपुर के कस्बा नदबई में ज्वैलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के विरोध में सोमवार को पंजाबी समाज और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने काली पट्टी बांधकर मुख्य बाजार में शांतिपूर्ण मौन रैली निकालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते विरोध प्रदर्शन किया।
रैली के दौरान प्रशासन को चेतावनी दी गई कि 14 अप्रैल तक मामले का खुलासा नहीं किया गया तो मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा 15 अप्रैल से तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी। इस अवसर पर उपखण्डाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
गौरतलब है कि गत 25 मार्च को दुकान से घर लौटते समय बदमाशों ने सराफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा के साथ मारपीट कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और करीब 80 लाख के सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित