लखनऊ , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं के परिश्रम को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और गांवों को नई कार्यशक्ति प्रदान करना डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट अपने संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।"उन्होंने कहा कि इन युवाओं की नियुक्ति उनके सपनों को साकार करने के साथ ही ग्राम पंचायतों में सुशासन और विकास को नई गति प्रदान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित