लखनऊ , जून 27 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित