सहारनपुर , मार्च 14 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में पूजा अर्चना की और अक्तूबर माह में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को इस वर्ष के शारदीय नवरात्रि तक पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
योगी ने यहां निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने पर्यटन कॉरीडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैलिलीटेशन सैन्टर, मण्टीलेवल पार्किंगं की भौतिक प्रगति को देखा। इसके उपरान्त उन्होने सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यों को गुणत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होने निर्देशित किया गया कि योजनाओं को निर्धारित तिथि तक पूर्ण करायें तथा अक्टूबर माह में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को शारदीय नवरात्रि तक पूर्ण मानक के साथ करायें। उन्होने कहा कि भूरा देव मंदिर से शाकम्भरी देवी मंदिर तक निर्माणाधीन ऐलिवेटिड रोड़ का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, एडीजी भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित