लखनऊ , जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के शुभारंभ पर गुरुवार को प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता और लोकमंगल की पावन प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा-दृष्टि समस्त चराचर जगत पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित