लखनऊ , सितंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भक्ति, प्रेम और धर्म के शाश्वत आलोक से जुड़ा पावन पर्व है। यह भगवान श्रीकृष्ण के पावन अवतरण दिवस का स्मरण कराने वाला अवसर है।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम और करुणा का भाव बना रहे। चराचर जगत में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित