बस्ती , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में तेलियाजोत गांव पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है।
पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में अपनी सहानुभूति व्यक्त की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह,मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव,पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना,पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ,विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र सहित भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित