वाराणसी , अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका और आरती उतारकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। दर्शन के बाद निकलते समय योगी ने आसपास के दुकानदारों और बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार को देखकर लोग प्रसन्न नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित