, May 21 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले खेल सुविधाओं का नितांत अभाव था, वहां आज हर गांव में खेल के मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। गांव-गांव में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खेलकूद की गतिविधियों के प्रति लोगों के मन में एक नया रुझान पैदा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में खेलों इंडिया खेलो, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विधायक खेलकूद प्रतियोगिता तथा ग्रामीण लीग प्रतियोगिता के माध्यम से खेल गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ी है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। गोरखपुर में भी विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में कोई खेल नीति नहीं थी। उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में खेल नीति विकसित की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को नौकरी की गारंटी दी। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ, विश्व चौंपियनशिप आदि में पदक विजेता 534 खिलाड़ियों की पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों में सीधी भर्ती की गई है। 500 और खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के जरिये नौकरी देने का कार्य शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर के ऐतिहासिक रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चौंपियनशिप में 20 राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत और श्रेष्ठ भारत के विजन को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज भारत में रोइंग प्रतिस्पर्धाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रामगढ़ताल के समीप एक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित