बांदा , जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगमन पर प्रशासन की सख्ती के चलते कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन कर उन्हें काले झंडे दिखाने से वंचित रह गए। जिला कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस/ महिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के तिंदवारी रोड स्थित आवास से जलूस निकाला गया। काले झंडे लेकर दान चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाकर लगाते हुए जैसे ही प्रदर्शनकारी मंडी समिति चौक पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस को घेर लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं कांग्रेसी प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर बैठकर जब-जब योगी डरता है , पुलिस को आगे करता है के नारे, लगाकर धरना दिया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ले जाकर हाउस अरेस्ट करते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले कांग्रेस जनों को जगह - जगह रोका गया फिर भी विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के दान चोरी के आरोप में जब तक चपत राय, अनिल मिश्र, गोविंद राव आदि संबंधित सभी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है। तब तक का धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित