सहारनपुर , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 मार्च को सहारनपुर जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और जनसुविधाओं सहित कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित