नयी दिल्ली , जून 11 -- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु , तेलंगाना, जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की और अपने-अपने राज्यों से संबंधित विषयों पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने नीति आयोग की संचालन परिषद की 11 वीं बैठक के बाद हुई इन मुलाकातों की जानकारी देते हुए श्री मोदी के साथ इनकी बैठक की तस्वीर साझा की हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हुए हैं। मुलाकात के दौरान इन नेताओं ने अपने राज्यों में विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के बारे में बात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित