प्रयागराज, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को संगम तट पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योग किया। सुबह से ही संगम तट पर उत्साह का माहौल था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योग में भाग लिया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया से योग अपनाने का आह्वान किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित