, April 25 -- मास्को, 25 अप्रैल (स्पूतनिक) यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) कमी होने की स्थिति में मानक यूरोपीय जेट ईंधन 'जेट ए-1' के विकल्प के तौर पर 'जेट ए' के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए सिफारिश करने पर विचार कर रहा है।

नियामक ने रूस की न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि फिलहाल इन सिफारिशों को जारी करने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं है। ईएएसए ने कहा कि ज़्यादातर ईयू विमानों को 'जेट ए-1' और 'जेट ए' दोनों पर उड़ान भरने के लिए प्रमाणित किया गया है और अमेरिका से आने वाली उड़ानों में इन दोनों को मिलाकर (ब्लेंड करके) पहले से ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

इससे पहले, ऊर्जा मामलों के यूरोपीय आयुक्त डैन जोर्गेनसेन ने कहा था कि ईयू को पांच से छह हफ़्तों के भीतर विमानन ईंधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

ईरान के आसपास बढ़ते तनाव के कारण 'होरमुज़ जलडमरूमध्य' की नाकेबंदी जैसी स्थिति बन गयी है। यह जलडमरूमध्य खाड़ी देशों से वैश्विक बाज़ार तक तेल और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है, और इस स्थिति का वहां तेल के निर्यात और उत्पादन पर भी असर पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित