लखनऊ , अप्रैल 09 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के तहत विभिन्न जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार, आईपीएस अधिकारी सागर जैन को सहारनपुर (ग्रामीण) से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार रावत को गोंडा (पूर्वी) से संभल (दक्षिणी) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं आयुष विक्रम सिंह को मेरठ (नगर) से बहराइच (नगर) में नई तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में विनायक गोपाल भोसले को सीतापुर से मेरठ (नगर) और अंतरिक्श जैन को मेरठ से बुलंदशहर (ग्रामीण) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुश्री दिविकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट तथा सुश्री लिपि नागायच को गाजियाबाद से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। राजकुमार मीणा को प्रयागराज से मिर्जापुर (नक्सल) और कुशभ रूनवाल को लखनऊ से सोनभद्र (नक्सल) में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है। आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़ (नगर पूर्वी) तथा डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से जालौन भेजा गया है। इसके अलावा मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर (ग्रामीण) में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित