लखनऊ , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 20 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में बड़े फेरबदल किए गए हैं।
पंकज चौधरी की टीम में जिन लोगों की बतौर उपाध्यक्ष एंट्री हुई है उनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं।
भाजपा की नई टीम में जो लोग महामंत्री बनाये गए हैं उनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं। भाजपा की टीम में 20 मंत्री भी बनाये गए हैं जिनमे विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा, आकांक्षा सोनकर शामिल हैं।
छह क्षेत्रीय अध्यक्ष में नबाब सिंह नागर , पूरन लाल लोधी , राम किशोर साहू , अवधेश द्विवेदी , काशी अशोक चौरसिया और विनोद राय शामिल हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी मोर्चों के नए अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है। युवा मोर्चा के लिए रोहित मिश्रा , महिला मोर्चा के लिए सरोज कुशवाह, पिछड़ा मोर्चा के लिए प्रकाश पाल, किसान मोर्चा के लिए देवेन्द्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के लिए अशोक रावत , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए विद्याभूषण गोंड के नाम को मंज़ूरी मिली है।
नई टीम में महिला और युवाओं को बड़ी हिस्सेदारी दी गई है। पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित