प्रयागराज , अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश के यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम अनुमोदन पूरा करके 22 अक्टूबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार 52,04,713 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।परीक्षाओं को नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों के चयन में सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और बैठने की क्षमता जैसे मानकों पर जोर दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित