वाराणसी , सितंबर 28 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन विस्तार के लिए 25 अक्टूबर को काशी में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। रविवार शाम को उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 25 अक्टूबर को कोरौता बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने संबंधी चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित