लखनऊ , मई 4 -- ) उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागों से जुड़े 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित